करॉना वायरस: जापान में जहाज पर 41 नए केस

तोक्यो
शुक्रवार को ने जानकारी दी कि योकोहामा हार्बर पर मौजूद क्रूज शिप में के 41 नए मामले मिले हैं। बता दें कि चीन में अब तक से 636 मौतें हो चुकी हैं। इनमें वह डॉक्टर भी शामिल हैं जिन्होंने इस खतरनाक बीमारी के बारे में सबसे पहले चेतावनी दी थी।

हॉन्ग कॉन्ग और जापान में दो फंसे हुए हैं। इन पर हजारों यात्री मौजूद हैं और क्रू मेंबर समेत इन लोगों को 14 दिन की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

नई इमिग्रेशन नीति
शुक्रवार को 41 नए मामले मिलने से पहले गुरुवार तक इस जहाज पर 20 लोग करॉना की चपेट में आ चुके थे। तोक्यो के पास योकोहामा पर डायमंड प्रिंसेज शिप पर 3,700 से ज्यादा लोग मौजूद हैं।

जापान के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को ऐलान किया था कि जापान की तरफ आ रहे हॉलैंड अमेरिका के क्रूज शिप वेस्टरडम पर मौजूद विदेशी यात्रियों को जापान में एंट्री नहीं मिलेगी। यह शिप अभी हॉन्ग कॉन्ग से ओकिनावा के सफर पर है। इस जहाज पर मौजूद यात्रियों में करॉना के लक्षण पाए गए हैं। आबे ने बताया था कि जापान में करॉना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शुक्रवार से नई इमिग्रेशन नीति प्रभावी हो जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *