
इंग्लैंड की ओर से नताली शीवर ने 38 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए। फ्रान विल्सन 20 रन पर नाबाद रहीं। भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। इससे पहले, भारतीय टीम 123 रन ही बना सकी।
उसकी ओर से स्मृति मंधाना ने 45 रनों की पारी खेली जबकि जेमिमा रोड्रिगेज ने 23 और कप्तान ने 14 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से श्रुबसोल के अलावा कैथरीन ब्रंट ने दो विकेट लिए। इस टूर्नमेंट में भारत की तीन मैचों में यह लगातार दूसरी हार है। अपने पहले मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराने वाली भारतीय टीम इससे पहले ऑस्ट्रेलिया से भी चार विकेट से हारी थी।
भारत को अब अपना अंतिम लीग मैच में 8 फरवरी को खेलना है। ऑस्ट्रेलिया में ही टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है और इसकी तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम है।
Source: Sports

