अमिताभ बच्‍चन के टक्‍कर में कोई नहीं, ट्विटर पर पूरे किए 40 मिलियन फॉलोअर्स और मिलने लगी बधाई

हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के शहंशाह जितने फिल्‍मों में ऐक्टिव हैं, उतने ही सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म्‍स पर हैं। वह यहां फैंस के साथ अक्‍सर इंट्रेस्टिंग फोटोज और विडियोज शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि ट्विटर पर बिग बी सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलिवुड स्‍टार हैं।

इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर गुरुवार को बिग बी के 40 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गए। उनके ट्विटर पर 40,002,202 फॉलोअर्स हैं और उनके पीछे सुपरस्‍टार शाहरुख खान हैं जिनके 39.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

दूसरे प्‍लैटफॉर्म्‍स पर भी काफी फैन फॉलोइंग
जैसे ही 77 वर्षीय ऐक्‍टर ने सबसे ज्‍यादा फॉलोअर्स के मुकाम को हासिल किया, लोग उन्‍हें बधाइयां देने लगे। फैंस के बधाई के कई मेसेज को उन्‍होंने रीट्वीट भी किया। बता दें, ट्विटर ही नहीं बल्कि दूसरे प्‍लैटफॉर्म्‍स पर भी बिग बी की काफी फैन फॉलोइंग है। फेसबुक पर उनके 27.9 तो इंस्‍टाग्राम पर 14.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इन फिल्‍मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ अब ‘झुंड’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘चेहरे’, ‘गुलाबो सिताबो’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्‍मों में भी अहम किरदारों में दिखेंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *