Afroj khwaja:- वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिज़वी की पहल पर फतेशाह मज़ार , मस्जिद ट्रस्ट के दुकानदारों ने किया नवीन अनुबंध

अयान न्यूज़: रायपुर। हजरत फातेहशाह मजार व मस्जिद ट्रस्ट कमेटी रायपुर , पुलिस लाईन टिकरापारा के भू-तल पर स्थित व्यवसायी व प्रबंध कमेटी के बीच बहुत लम्बे समय से चले आ रहे विवाद का निराकरण की पहल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिज़वी ने स्वयं पहल करते हुए जमातियों से कहा था कि यह विवाद विगत 14 सालों से चला आ रहा है इस संबंध में विभिन्न न्यायालयों में प्रकरण आज तक लंबित है, जिसमें वक्फ बोर्ड संस्था और जमात का लाखों रूपए न्यायालयीन प्रकरणों में खर्च हो चुका है। लेकिन विवाद का निराकरण अब तक नहीं हो पाया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने उक्त संस्था की 7 दुकानों का नवीन किराया अनुबंध व नवीन किराया निर्धारण कराया गया। यह छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बार्ड का एक सराहनीय कार्य है।


इस विवाद का निराकरण करने के लिए ऑब्जर्वर कमेटी की सलाह पर वक्फ बोर्ड संस्था के भू-तल पर स्थित मेन रोड की दुकानों का किराया 500 रूपए एवं मस्जिद के आंगन की ओर स्थित दुकानों का किराया 2000 रूपए प्रतिमाह की दर से तय किया जाता है जो ग्राऊंड फ्लोर पर मेन रोड की ओर स्थित दुकानों एवं मस्जिद के आंगन की ओर स्थित समस्त दुकानों पर लागू होगा इस पर मस्जिद के सभी जमातियों ने अपनी सहमति प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि वक्फ बोर्ड द्वारा गठित आब्जर्वर दल ने सभी दुकानदारों से विवाद के निराकरण और नवीन किराया अनुबंध व किराया निर्धारण के संबंध में चर्चा की। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को हजरत फातेहशाह मजार व मस्जिद ट्रस्ट की दुकानों के संबंध में सफलता मिल रही है। इसी प्रकार समस्त दुकानदारों से नवीन किराया अनुबंध कराया जाएगा और वक्फ संस्था के काम्प्लेक्स की स्थिति में भी जल्द सुधार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *