जापान के क्रूज पर 10 और करॉना से पीड़ित

तोक्यो
जापान ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिस क्रूज के यात्रियों को अलग रखा था, उनमें से 10 और लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही क्रूज पर सवार लोगों में से कुल 20 के करॉना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जापान के अधिकारी ‘डायमंड प्रिंसेज’ क्रूज पर सवार यात्रियों में से अब तक 273 लोगों के नमूनों की जांच कर चुके हैं। क्रूज पर करीब 3700 यात्री सवार हैं, जो करीब 14 दिन तक नौका पर ही रहेंगे। दरअसल जापान ने यह कदम 80 वर्षीय एक व्यक्ति के वायरस से पीड़ित पाए जाने के बाद उठाया गया है। चीन में इस वायरस से अभी तक 563 लोगों की जान जा चुकी है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *