'लव आज कल' के लिए कार्तिक आर्यन का फनी गेटअप, बैकग्राउंड का गाना सुनकर आएगा मजा

अली की फिल्म ” रिलीज होने वाली है और कार्तिक आर्यन फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वह अपनी को-स्टार सारा अली खान के साथ देशभर में फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान में प्रमोशन का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया। शेयर किए गए विडियो में वह मल्टीकलर्ड लूज शर्ट के साथ ब्राउन कलर के पैंट्स पहने हुए हैं। क्लीन शेव होने के साथ कान में स्टड उनको पूरा राजस्थानी लुक दे रहे हैं।

बैकग्राउंड में सलमान का गाना

विडियो के बैकग्राउंड में गाना चल रहा है ‘देखा है पहली बार’। कार्तिक गाने को एंजॉय कर रहे हैं, तैयार हो रहे हैं और गाने पर लिपसिंक भी कर रहे हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि उनका लुक सलमान खान के ‘साजन’ के दिनों से मैच भी कर रहा है। वहीं विडियो में कई लोगों के हंसने का आवाजें भी आ रही है।

पहली बार सारा-कार्तिक साथ
इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल’ में सारा और कार्तिक पहली बार साथ नजर आएंगे। फिल्म सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है।

इसी महीने हो रही रिलीज
फिल्म ‘लव आज कल’ 14 फरवरी वैलंटाइंस डे पर रिलीज हो रही है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *