Afroj khwaja:-सिंहदेव को सरगुजा, डहरिया को रायपुर व चौबे को राजनांदगांव जिले का पर्यवेक्षक बना जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी दी गई

रायपुर। नगर निगम के महापौर व सभापति और नगरीय निकाय के अध्यक्ष पद कामयाबी के उपरान्त अब कांग्रेस की नजर जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर है। कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्षों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके लिए 4 कैबिनेट मंत्री सहित शीर्ष नेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इनकी नियुक्ति की है।पर्यवेक्षकों की कमान कैबिनेट व शीर्ष मंत्रियों को दिया गया है। सरगुजा के प्रर्यवेक्षक कैबिनेट टीएस सिंहदेव को बनाया गया है। वहीं रायपुर के लिए शिवकुमार डहरिया, राजनांदगांव के लिए रविंद्र चौबे, बीजापुर के लिए कवासी लक्षमा को आब्जर्वर बनाया गया है।

सभी 27 जिलों के लिए प्रर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद अब जल्द ही इऩ क्षेत्रों में नेताओं व स्थानीय पदाधिकारी के समन्वय के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *