लैंडिंग के दौरान फिसला प्लेन, हुए तीन टुकड़े

इस्तांबुल
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में एयरपोर्ट के रनवे पर भयानक हादसा हुआ। यहां एक विमान लैंडिंग के वक्त फिसल गया और तीन हिस्सों में टूट गया। इसका हिस्सा पूरी तरह प्लेन से अलग हो गया, जबकि पिछला हिस्सा टूटकर नीचे झूलने लगा। इस्तांबुल के गवर्नर ने घटना के बाद बताया कि इसमें 52 यात्री घायल हो गए हैं। पेगासस एयरलाइन्स के विमान में 177 यात्री सवार थे।

एनटीवी प्रसारक ने बताया कि विमान इजमिर शहर के एजियन से खराब मौसम में इस्तांबुल के साहिबा गोकचेन हवाई अड्डे पर आ रहा है। प्रसारक ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान और उसके अंदर लगी आग की तस्वीर भी जारी की है। बाद में अग्निशमन दल ने आग को बुझा दिया। तुर्की के टेलिविजन चैनल पर प्रसारण में टूटे हुए हिस्से और पिछले हिस्से में डैने के करीब से यात्रियों को बाहर निकलते हुए देखा गया।

सरकारी प्रसारक टीआरटी के मुताबिक विमान तुर्की की किफायती विमानन कंपनी पेगैसस एयरलाइंस का है और हादसे के समय उसमें 177 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। तुर्की के परिवहन मंत्री मेहमत काहित तुरहान ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और अधिकतर यात्री स्वयं विमान से बाहर निकल आए थे। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *