मैं चीन के खतरनाक करॉना वायरस से चिंतित हूं: तोक्यो ओलिंपिक के सीईओ

तोक्यो
तोक्यो ओलिंपिक की आयोजकों ने बुधवार को कहा कि चीन में तेजी से फैल रहे करॉना वायरस के प्रभाव को लेकर चितिंत हैं। 2020 तोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत में छह महीने से कम का वक्त बचा है और ऐसे में आयोजक चीन के इस वायरस को लेकर काफी फिक्रमंद हैं।

आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तोशिरो म्युतो ने इंटरनैशनल पैरालिंपिक कमिटी के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताई।

म्युतो ने कहा, ‘मुझे इस बात का बहुत डर है कि यह संक्रमित बीमारी ओलिंपिक खेलों की लय को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि इस बीमारी पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए।’

तोक्यो ओलिंपिक के ऐथलीट विलेज में 11 हजार से अधिक ओलिंपियन ठहरेंगे। इस विलेज के मेयर साबुरो कावाबुची की भी अपनी चिंता है।

उन्होंने कहा, ‘मैं दिल से उम्मीद करता हूं कि यह संक्रमित बीमारी जल्दी समाप्त हो जाए ताकि हम पैरालिंपिक और ओलिंपिक खेलों का आराम से आयोजित कर पाएं।’

उन्होंने कहा, ‘अगर कहीं ऐसा नहीं होता है तो हम ऐथलीट्स को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देंगे ताकि वे पूरी शिद्दत से अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे सकें।’

तोक्यो ओलिंपिक के आयोजकों बार-बार यह कहा है कि ओलिंपिक को स्थगित करने की कोई योजना नहीं है। स्विटजरलैंड स्थित इंटरनैशनल ओलिंपिक कमिटी ने भी इस बात को दोहराया है।

लेकिन हर दिन के साथ समस्या बढ़ती जा रही है। कुछ ओलिंपिक क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट कैंसल कर दिए हैं, और कुछ की जगह बदली गई है। यात्रा को लेकर लगी पाबंदियां दुविधा को बढ़ा रही हैं और यात्र कर रहे फैंस में भी बेशक डर फैला हुआ है।

जापान में इस वायरस से अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं मिली है लेकिन चीन में बुधवार को यह आंकड़ा 490 तक पहुंच गया।

ऑर्गनाइजिंग कमिटी के एक वाइस प्रेजिडेंट तोशिआकी एंडो ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जापान में हम कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जैसे करॉनावायरस का इंफ्केशन, साइबर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी शामिल है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आईओसी हमारी तैयारियों से संतुष्ट है।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *