सेरेना को रणनीति पर सोचने की जरूरत : कोच

लॉस एंजेलिसअमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी के कोच पैट्रिक मोराटोग्लोउ ने माना है कि उनकी रणनीति अब ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रही है, इसलिए उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत है। सेरेना को साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में चीन की वांग क्यिांग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और वह अपना रेकॉर्ड 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने से चूक गईं।

मोराटोग्लोउ ने बीबीसी से कहा, ‘हमें यह स्वीकार करना होगा कि हमारी रणनीति काम नहीं कर रही है। हमें सच का सामना करना होगा। वह सकारात्मक हैं और वापसी कर सकती हैं।’

पढ़ें,

उन्होंने कहा, ‘सेरेना मानती हैं कि वह वापसी कर सकती हैं और मेरा भी यही मानना है। वह ज्यादा दूर नहीं हैं, लेकिन हमें कुछ चीजों में बदलाव करना होगा।’

मोराटोग्लोउ ने साथ ही कहा, ‘हो सकता है कि वह अलग तरीके से, अलग रणनीति से और अलग लक्ष्य के वापसी कर सकती हैं। वह सकारात्मक सोचती हैं, लेकिन वह नकारात्मक भी सोचती हैं क्योंकि जब वह ग्रैंड स्लैम नहीं जीतती हैं तो वह असफल जैसी महसूस करती हैं।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *