पाक में हिंदू लड़की के समर्थन में आए मुस्लिम

इस्लामाबाद
के सिंध प्रांत में हिंदू लड़कियों के जबरन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब 15 जनवरी को एक लड़की के धर्म परिवर्तन करने की घटना पर पाक के कई मुस्लिम संगठनों ने आवाज उठाई है और लड़की के समर्थन में आगे आए हैं। करीब हफ्तेभर पहले ही सिंध प्रांत में एक हिंदू दुल्हन को उसकी से किडनैप कर धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। इससे पहले भी इस तरह की घटना पाक में सामने आ चुकी हैं। 15 जनवरी को सिंध प्रांत में 15 साल की एक का इस्लाम में जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर एक मुस्लिम से उसकी शादी करा दी गई।

ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत के जनरल सेक्रटरी रवि दवानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को फोन पर बताया कि लड़की को न्याय दिलाने की शुरुआत जेय सिंध महजाज़ नाम के संस्थान के चेयरमैन रियाज खान चांदियो के नेतृत्व में हुई। किसी ने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें सिंध के जैकबाबाद में लोक गायकों को सांप्रदायिक एकता के गीत गाते दिखाया गया। इस विडियो में एक गाने के बोल इस तरह हैं- तुम्हारा मज़हब तुम्हारे साथ रे, हमारा मज़हब हमारे साथ रहे।

दवानी ने कहा कि सोमवार को लड़की को कोर्ट में पेश किया गया लेकिन जज के बीमार होने की वजह से सुनवाई गुरुवार तक के लिए टल गई। आरोप है कि नाबालिग लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कर एक 28 वर्षीय मुस्लिम से शादी कराई गई। इस दिहाड़ी मजदूर और उसके पिता को लड़की के पिता ने एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम दिया गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने 28 जनवरी को खबर दी थी कि मटियारी जिले में एक किशोरी हिंदू दुल्हन का अपरहरण कर लिया गया। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कर एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी करा दी गई। पुलिस ने बाद में लड़की को कराची में पाया और फिर उसे वापस लाया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *