IND vs NZ: शुरुआती 2 वनडे से विलियमसन बाहर

नई दिल्लीन्यू जीलैंड के कप्तान चोट के कारण भारत के साथ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। मार्क चैपमैन ने केन की जगह ली है। केन के बाएं कंधे में सूजन है। भारत के साथ हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान फील्डिंग करते हुए केन को चोट लगी थी। इस कारण वह अंतिम दो मैचों में नहीं खेल सके थे।

केन की चोट को लेकर कीवी टीम के फिजियो विजय वल्लभ ने कहा है कि वह केन की चोट पर नजर रखे हुए हैं और उनकी वापसी की सम्भावना बनाई जा रही है। इस बीच, कीवी चयन समिति के सदस्य गेविन लार्सन ने कहा है कि केन की जगह ऑकलैंड एसेस के बाएं हाथ के बल्लेबाज चैपमैन को मंगलवार को हेमिल्टन में टीम से जुड़ने के लिए कहा गया है।

विलियमसन की जगह टॉम लैथम वनडे टीम की कमान सम्भालेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज बुधवार से हैमिल्टन में शुरू हो रही है। दूसरी ओर, भारतीय वनडे टीम में रोहित शर्मा की जगह मयंक अग्रवाल को शामिल किया गया है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *