
चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल सेनवेस पार्क मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। यह सेमीफाइनल मुकाबला किसी खिताबी फाइट से कम नहीं है। दोनों ही टीमों के पास अपने-अपने देश के लिए हीरो बनने का मौका है।
त्यागी ने किया इरफान को बोल्ड
कार्तिक त्यागी की गेंद पर इरफान खान बोल्ड हो गए। शानदार यॉर्कर और इरफान का ऑफ स्टंप बाहर। गेंद सीधा ब्लॉक हॉल में। इरफान सिर्फ तीन रन बनाकर बाहर। रोहैल खान अकेले होते नजर आ रहे हैं।
रोहैल खान की फिफ्टी
पाकिस्तानी कप्तान रोहैल खान ने हाफ सेंचुरी पूरी की। पाकिस्तान की अंडर-19 टीम को अपने कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद है।
सक्सेना का शानदार कैच, हारिस लौटे पविलियन
अंकोलेकर ने भारत को पांचवीं कामयाबी दिलाई। बाएं हाथ के स्पिनर पर मोहम्मद हारिस ने स्वीप शॉट खेला। सक्सेना ने दौड़कर छलांग लगाई और शानदार कैच किया। अंपायर ने सॉफ्ट सिग्नल आउट किया। तीसरे अंपायर ने पुष्टि की हारिस आउट हैं। हारिस 21 रन बनाकर आउट
विकेट के बीच में कन्फूजन, रन आउट
कासिम अकरम रन आउट!!! विकेट के बीच में दोनों बल्लेबाजों के बीच कन्फ्यूजन साफ दिखाई दी। कासिम ने गेंद को खेला और रोहैल खान रन के लिए दौड़े। लेकिन जब कासिम बीच विकेट में पहुंचे तो रोहैल ने रन लेने से इनकार कर दिया। कासिम पिच के बीचोबीच घबरा गए। कासिम और रोहैल दोनों गेंदबाजी वाले छोर पर पहुंचे। इतने में अंकोलेकर के थ्रो पर ध्रुव जुयाल ने स्टंप उड़ा दिए। चूंकि कासिम बाद में क्रीज में पहुंचे इसलिए वह रन आउट हुए
पाकिस्तान के 100 रन पूरे
पाकिस्तान ने 27 ओवर में तीन विकेट पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान रोहैल खान पर अब बड़ी जिम्मेदारी है।
हैदर अली आउट, पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा
अली और रोहैल की साझेदारी भारत के लिए खतरनाक बनती जा रही थी। ऐसे में गेंद यशस्वी जायसवाल के हाथों में थमाई। उन्होंने अली को आउट कर भारत को बड़ी कामयाबी दिलाई। शॉर्ट बॉल पर अली कट करने गए और रवि बिश्नोई ने पॉइंट पर आसान कैच पकड़ा।
हैदर अली ने चौके के साथ पूरी की हाफ सेंचुरी
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज हैदर अली की शानदार फॉर्म जारी हैने रवि बिश्नोई की गेंद पर चौका लगाकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 70 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। पाकिस्तान टीम 100 के करीब पहुंच गई है। अली और रोहैल की साझेदारी ने पाकिस्तान को मुश्किल से निकालने का काम किया है।
चौके के साथ समाप्त 19वां ओवर
हैदर अली ने अथर्व अंकोलेकर की गेंद पर चौका लगाकर समाप्त किया 19वां ओवर। पाकिस्तान का स्कोर 19 ओवर बाद 2 विकेट पर 71 रन है। अली 37 और रोहैल 23 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
15 ओवर बाद पाकिस्तान 55 रन
पाकिस्तान ने 15 ओवर बाद दो विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। ड्रिंक्स ब्रेक के समय हैदर अली 29 और कप्तान रोहैल खान 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे है।
पाकिस्तान ने 13.4 ओवर 50 रन पूरे
रोहैल खान ने आकाश की गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। शॉर्ट ऐंड वाइड गेंद पर उन्होंने कट किया गेंद कवर पॉइंट बाउंड्री की दिशा में सीमा-रेखा के पार।
पाकिस्तानी कप्तान रोहैल खान आए हैं क्रीज पर
विकेटकीपर बल्लेबाज रोहैल का यह दूसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप है। उनके पास भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का अनुभव है।
फवाद मुनीर खाता खोले बिना आउट
फवाद मुनीर को लेग स्पिनर फवाद मुनीर ने आउट किया। गेंद शॉर्ट थी लेकिन इतनी नहीं कि उसे कट किया जा सके। फवाद ने पीछे हटकर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले पर आई नहीं और अंकोलेकर ने आसान कैच किया। मुनीर 16 गेंद पर खाता नहीं खोल पाए। बिश्नोई ने पांच मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं।
नजर आ रहा है अली का अनुभव
पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज हैदर अली के पास फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का अनुभव है। उन्होंने पाकिस्तान की कायद-ए-आजम ट्रोफी के फाइनल में शानदार शतक लगाया था।
अली रंग में आते हुए
5 ओवर बाद पाकिस्तान अंडर-19 टीम का स्कोर 26 रन है। हैदर अली 19 गेंदों पर 18 रन बनाकर बल्लेबाजी कर चुके हैं। फ्रंट फुट पर वह काफी सहज नजर आ रहे हैं। अभी तक उन्होंने चार चौके लगाए हैं।
अली हुए चोटिल
सुशांत मिश्रा की गेंद पर चोटिल हुए हैदर अली। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की शॉर्ट पिच गेंद अली के कंधे पर लगी। गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से उठी और अली किसी भी पोजिशन में नहीं थे। शरीर पर आई गेंद के सामने अली असहज नजर आए। फिजियो मैदान पर आए और अली की जांच की।
मुहम्मद हुरैरा आउटमुहम्मद हुरैरा के रूप में पाकिस्तान को पहला झटका लगा है। उन्हें सुशांत मिश्रा ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सक्सेना के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर 9/1
चौके से खुला खाता
पाकिस्तान का खाता हैदर अली के चौके के साथ खुला। हैदर ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक त्यागी को चौका जड़ा।
पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। ओपनर हैदर अली और मुहम्मद हुरैरा क्रीज पर आ गए हैं। पहला ओवर कार्तिक त्यागी को मिला।
आखिरी 3 मुकाबलों में जीता है भारत
चार बार की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है, क्योंकि वर्ल्ड कप में खेले गए पिछले 3 मुकाबलों में उसने पाकिस्तान टीम को परास्त किया है। रोचक बात यह है कि पिछली भिड़ंत वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ही हुई थी जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 203 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद भारत ने टूर्नमेंट भी जीता था।
वर्ल्ड कप-2020 में भारत का सफर
| vs | विनर |
| श्रीलंका | भारत 90 रनों से जीता |
| जापान | भारत 10 विकेट से जीता |
| न्यू जीलैंड | भारत 44 रनों से जीता |
| ऑस्ट्रेलिया | भारत 74 रनों से हराया |
वर्ल्ड कप-2020 में पाकिस्तान का सफर
| vs | विनर |
| vs स्कॉटलैंड | पाकिस्तान 7 विकेट से जीता |
| vs जिम्बाब्वे | पाकिस्तान 38 रन से जीता |
| vs बांग्लादेश | मैच बारिश में धुल गया |
| vs अफगानिस्तान | पाकिस्तान 6 विकेट से जीता |
पढ़ें-
कब किसने मारा मैदान: कुल 9, भारत 4, पाकिस्तान 5 बार विजेता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 1988- 68 रन से पाकिस्तान जीता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 1998- 5 विकेट से भारत जीता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 2002- 2 विकेट से पाकिस्तान जीता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 2004 (सेमीफाइनल) – 5 विकेट से पाकिस्तान जीता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 2006 (फाइनल) – 38 रन से पाकिस्तान जीता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 2010 (क्वॉर्टर फानल) – 2 विकेट से पाकिस्तान जीता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 2012 (क्वॉर्टर फाइनल) – 1 विकेट से भारत जीता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 2014- 40 रन से भारत जीता
- भारत vs पाकिस्तान- U19 वर्ल्ड कप 2018 (सेमीफाइनल) – 203 रन से भारत जीता
कौन कितनी बार चैंपियन
- भारत (4 बार)- 1990, 2007-08, 2012 और 2017-18
- पाकिस्तान (दो बार)- 2003-04 और 2005-06
प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सिद्देश वीर, अथर्व अंकोलेकर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह।
पाकिस्तान: हैदर अली, मुहम्मद हुरैरा, रोहेल नजीर (कप्तान), फहद मुनीर, कासीम अकरम, मोहम्मद हैरिस, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, ताहिर हुसैन, आमिर अली, मोहम्मद आमिर खान।
Source: Sports

