लंदनः अटैक से पहले आतंकी ने की मां से बात

लंदन
करने के दौरान पुलिस की गोली में मारे गए आतंकी (20) ने हमले से पहले अपनी मां से बात की थी और वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रहा था। उसकी मां को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनका बेटा ऐसा कोई कदम उठाने जा रहा है। अम्मान कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था और उसकी मां का कहना है कि जेल में रहते हुए उसका रुझान कट्टरपंथ की तरफ हो गया था।

हमले से पहले मां से की बात
‘द सन’ के मुताबिक, स्थानीय टीवी चैनल से बातचीत में हलीमा खान (41) ने कहा कि हमले से पहले उसने मुझे फोन किया था और कहा था कि वह मेरे हाथ से बनी मटन बिरयानी खाना चाहता है। उन्होंने चैनल के साथ अपने बेटे के बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह आम बच्चों की तरह ही बेहद मासूम दिख रहा है।

बायोमेडिकल में चाहता था करियर
आतंक की राह पकड़ लेने वाला सुदेश कभी बायोमेडिकल साइंस में करियर बनाना चाहता था। सुदेश पहले अपने मां और पांच छोटे भाइयों के साथ रहता था। दिसंबर 2018 में आतंकी घटना के आरोपों के बाद उसे अरेस्ट किया गया था। हलीमा ने कहा कि जेल में रहकर वह और धार्मिक हो गया था । जेल से छूजने के बाद वह ऑनलाइन इस्लामिक विडियो देखता था और इसने उसे कट्टर बना दिया था। लंदन में चाकूबाजी से कुछ दिन पहले ही उसे रिहा किया गया था।

हलीमा ने कहा कि जब उन्होंने अपने बेटे को जमीन पर गिरा हुआ देखा और पुलिसकर्मी उसे घेरे हुए थे तभी उन्हें लग गया था कि उनका बेटा मर चुका है। सुदेश ने रविवार को लंदन के स्ट्रीथम में दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *