करॉनाः दुनियाभर में खतरे से निपटने की तैयारी

पेइचिंग चीन में फैले जानलेवा की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 305 हो गई और इससे 14,380 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) के अनुसार सभी लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है। आयोग ने बताया कि कुल 2,110 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और कुल 19,544 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। अब तक 328 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आइए जानते हैं करॉना के खतरे को देखते हुए आज दुनियाभर में क्या चल रहा है…

अब चीन का यह शहर सील
वेंगझोउ शहर ने करॉना के कहर को देखते हुए अपने निवासियों के आवागमन पर रविवार को प्रतिबंध लगा दिए और सड़कें बंद कर दीं। 90 लाख की आबादी वाले शहर में 46 राजमार्ग टोल स्टेशन बंद कर दिए गए है। शहर में सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया गया है। सार्वजनिक परिवहन के साधन सस्पेंड कर दिए गए हैं। ऑफिस, स्कूल और कॉलेज भी एक महीने तक बंद रहेंगे।

वुहान में तैयार फील्ड हॉस्पिटल
चीन की सेना को रविवार को उस अस्पताल की जिम्मेदारी सौंप दी गई जिसे विशेष रूप से करॉना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए बनाया गया है। लगभग 1,400 मिलिटरी के मेडिकल कर्मी हजार बिस्तरों वाले ‘फायर गॉड माउंटेन’ हॉस्पिटल वायरस संक्रमित लोगों का इलाज करेंगे।

भारत, UK, इंडोनेशिया ने निकाले अपने लोग
भारत, ब्रिटेन और इंडोनेशिया ने रविवार को अपने नागरिकों को वुहान शहर से निकाला। भारत ने 654 लोगों को वुहान से निकाला है जिसमें 7 मालदीव के नागरिक हैं। उधर, भारत में करॉना का दूसरा मामला केरल से सामने आया, चीन की यात्रा करने वाला व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशवासियों से अपील की है कि वे चीन का दौरा न करें। मंत्रालय ने कहा, ‘अगर वे चीन से लौटते हैं तो उन्हें अलग रहना पड़ेगा। 15 जनवरी 2020 के बाद अगर चीन से आया हो तो उन्हें अलग रखा जा सकता है।’

इजरायल ने लगाया यात्रियों पर
प्रतिबंध
इजराइल ने चीन से आने वाले विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि यह प्रतिबंध इजराइल के नागरिकों पर लागू नहीं होगा। यह दुनिया का तीसरा ऐसा देश बन गया जिसने 14 दिन के भीतर चीन की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।


चीन से बाहर पहली मौत

फिलीपीन में करॉना वायरस की वजह से पहली मौत की पुष्टि हुई है।फिलीपीन में जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह चीन के वुहान शहर का रहने वाला था। यह चीन के बाहर मौत का पहला मामला है।

बांग्लादेश ने वीजा ऑन अराइवल रोका
बांग्लादेश ने चीनी यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा बंद कर दी है। सरकार ने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे चीनी नागरिकों को अपनी प्रॉजेक्ट के लिए नियुक्त न करें। हालांकि, चीनी नागरिकों को बांग्लादेशी वीजा पर रोक नहीं लगाई गई है।

ऊबर ने उठाया यह कदम
ऐप बेस्ड कैब सर्विस ऊबर ने मेक्सिको में उन 240 ग्राहकों के अकाउंट निलंबित कर दिए है। ये वे लोग हैं जो उन ड्राइवरों के संपर्क में आए होंगे जिन्होंने जानलेवा करॉना वायरस से संक्रमित एक संदिग्ध व्यक्ति को अपनी कैब में बैठाया था।

यूएई में 5 मामले की पुष्टि
संयुक्त अरब अमीरात ने कोरोना वायरस के एक नए मामले की पुष्टि की है जिससे इस घातक बीमारी से देश में प्रभावित लोगों की संख्या पांच हो गई है।

भाषा से इनपुट के साथ

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *