लंदन में चाकूबाजी की घटना में कई घायल

लंदन
साउथ लंदन के स्ट्रेटम इलाके में रविवार को एक हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में पुलिस की गोली से हमलावर ढेर हो गया। लंदन पुलिस ने इसे आतंक से जुड़ा हमला करार दिया है।

हमले में कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी सामने आते ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस तत्काल हरकत में आई। वहीं, उन्होंने लोगों से उस इलाके से न गुजरने की अपील की गई।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, ‘स्ट्रेटम में हथियारों से लैस अधिकारियों ने हमलावर को गोली मारी। इस वक्त ऐसा माना जा रहा है कि कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है। परिस्थितियों का मूल्यांकन किया जा रहा। हमले को आतंकी घटना करार दिया गया है।’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *