ऋषि कपूर अस्पताल में भर्ती, फंक्शन छोड़ पहुंचे रणबीर और आलिया!

ऋषि कपूर पिछले साल की कैंसर का इलाज कराकर न्यू यॉर्क से करीब 11 महीने बाद भारत लौटे थे और अब खबर आ रही है कि उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान जैन की हाल ही हुई मेहंदी सेरेमनी में बॉलिवुड हस्तियों के अलावा तमाम कपूर खानदान मौजूद था। हालांकि ऋषि कपूर और नीतू सिंह सेरिमनी में नजर नहीं आए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी गायब दिखीं। ऐसे में सवाल उठने लगे कि आखिर चारों कहां बिजी थे?

अब खबर आ रही है कि ऋषि दिल्ली के अस्पताल में तबीयत खराब होने की वजह से भर्ती हैं। इसलिए नीतू दिल्ली आ गईं। आलिया भी अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का शूट खत्म करके रणबीर के साथ दिल्ली आ गईं।

हालांकि ऋषि को किस वजह से ऐडमिट कराया गया है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि कैंसर के इलाज के बाद मुंबई वापस लौटने के कुछ वक्त बाद ही ऋषि कपूर ने अपना काम शुरू कर दिया था। वह पिछले साल रिलीज हुई ‘द बॉडी’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा इमरान हाशमी भी थे। इस फिल्म के अलावा वह इन दिनों एक फिल्म के शूट में बिजी हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *