चीन ने 6 भारतीयों को विमान में नहीं बैठने दिया

पेइचिंग
से प्रभावित वुहान में फंसे छह भारतीयों को तेज बुखार के चलते एअर इंडिया की पहली विशेष उड़ान में नहीं चढ़ने दिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शनिवार को पहली उड़ान वुहान में फंसे 324 लोगों को लेकर वहां से रवाना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि छह भारतीय विमान में सवार नहीं हो पाए क्योंकि जांच में उनके तेज बुखार से पीड़ित होने की बात सामने आने के बाद चीनी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। अब इन छह छात्रों को इस बात के लिए परीक्षण से गुजरना पड़ सकता है कि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं या नहीं।

भारतीयों को निकाले जाने से पहले भारतीय दूतावास ने उन्हें सूचना दी थी कि उड़ान से पहले उनका परीक्षण किया जाएगा और भारत पहुंचने के बाद उन्हें 14 दिनों तक अलग सेंटर में रखा जाएगा। एयर इंडिया का विशेष विमान वुहान से तीन नाबालिगों, 211 छात्रों और 110 कामकाजी पेशेवरों को लेकर सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली पहुंचा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *