अनुष्का शर्मा के Grazia फोटोशूट की सबने की तारीफ लेकिन अर्जुन कपूर ने उड़ाया मजाक

बॉलिवुड की स्टाइलिश ऐक्ट्रेस हैं। लंबे वक्त से उनकी कोई फिल्म नहीं आई लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 32.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं ये तस्वीरें Grazia मैग्जीन कवर के फोटोशूट की हैं। उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फिल्म इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने कॉमेंट्स किए हैं। फिल्म ‘जीरो’ की को-स्टार कटरीना कैफ ने तस्वीर पर हार्ट इमोजी बनाया है।

वहीं एक तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने लिखा है, काम के वक्त सो रही है।

इस पर अनुष्का ने जवाब दिया है, ये पॉवर नैप्स लेनी पड़ती हैं।

अनुष्का के फॉलोवर्स ने भी अर्जुन का मजा लिया है। एक फॉलोवर ने लिखा है, ‘पानीपत’ देख ली होगी।

बता दें कि अनुष्का की एक और तस्वीर पर अर्जुन ने मजेदार कॉमेंट किया था। अनुष्का ने बाल्कनी में कॉफी पीते हुए एक फोटो शेयर की जिसमें अर्जुन ने लिखा था जुराबों की ड्राई क्लीनिंग माशाअल्लाह कमाल की है!!!

वर्क फ्रंट पर बात करें तो खबर है कि वह पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायॉपिक में नजर आएंगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *