यमन के हूती विद्रोहियों के पास नए हथियार: UN


के हूती विद्रोहियों के पास ईरान में निर्मित हथियारों की तरह दिखने वाले नये हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। अगर इसकी पुष्टि होती है तो इसे संयुक्त राष्ट्र हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन माना जाएगा। यमन संकट सऊदी अरब नीत सैन्य गठबंधन समर्थित सरकारी बलों के खिलाफ ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खड़े होने के कारण है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विद्रोहियों के पास 2019 से मौजूद कुछ नये हथियारों की ‘तकनीकी विशेषताएं ईरान इस्लामी गणराज्य में निर्मित हथियारों से मेल खाती हैं।’ यह रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों ने तैयार की है जिन्हें हथियार प्रतिबंध की निगरानी का काम सौंपा गया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *