करॉना का आतंक, चलते-चलते गिरकर मौत

पेइचिंग
का जबरदस्त दहशत है। यह बीमारी अब बेहद जानलेवा बन चुकी है। (WHO) ने इसे इंटरनैशनल इमर्जेंसी घोषित कर दी है। सोमवार को वुहान में चलते-चलते एक शख्स की मौत हो गई। शख्स अस्पताल से कुछ दूर पहले ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। चिकित्साकर्मी शख्स के मौत के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। बता दें कि वुहान से ही करॉना वायरस फैसला है। पूरी दुनिया के 18 देशों में इस बीमारी ने अपने पैर पसार लिए हैं। के केरल राज्य में भी इस बीमारी से पीड़ित एक लड़की मिली है।

तेजी से पांव पसार रहा है वायरस
चीन में अबतक इस बीमारी से 213 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 8 हजार लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। इस बीमारी के मरीज 82 मामले 18 देशों में मिले हैं। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंसानों से इंसानों में फैल रहा यह वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है।

पढ़ें,
वुहान की तस्वीर दहलाने वाली

सोमवार को चीन के वुहान प्रांत में एक तस्वीर ने सबको हिलाकर रख दिया है। दरअसल, फेसमास्क पहने एक बुजुर्ग शख्स वुहान के एक अस्पताल के नजदीक वाली सड़क पर मृत पाए गए। हालांकि शख्स की मौत किन कारणों से हुई इसका तो पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रॉटेक्टिव शूट पहले चिकित्साकर्मी मृत शख्स की जांच करते दिखे। बता दें कि वुहान से ही यह बीमारी पूरे चीन और फिर दुनिया के अन्य देशों में फैली है।

WHO ने इंटरनैशनल इमर्जेंसी घोषित की
WHO ने गुरुवार को करॉना वायरस को इंटरनैशल इमर्जेंसी घोषित कर दिया। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि इस बीमारी से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय बैठाया जा सके। WHO चीफ टेड्रोस ऐडनम ने बताया है कि सबसे बड़ी चिंता ऐसे देशों में वायरस को फैलने से रोकने की है जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कमजोर हैं। साथ ही उन्होंने साफ किया कि ऐसा करने से चीन पर अविश्वास जैसा कुछ नहीं है बल्कि कोशिश यह है कि दूसरे ऐसे देश जो इससे उबर नहीं सकते, उनकी मदद की जा सके।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *