US-मैक्सिको बॉर्डर पर मिली सबसे लंबी सुरंग

सैन डिएगो
बुधवार को अमेरिकी अधिकारियों ने दुनिया की सबसे लंबी स्मगलिंग खोजने का दावा किया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका-मैक्सिको के साउथवेस्ट बॉर्डर पर यह सुरंग मिली है। इस सुरंग के जरिए के शहर तिजुआना के इंडस्ट्रियल साइट से सैन डिएगो को जोड़ा गया था। इस सुरंग में एक बड़ा रेल सिस्टम, एयर वेंटिलेशन, हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिकल केबल ऐंड पैनल जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा सुरंग की एंट्री पर लिफ्ट और एक ड्रेनेज सिस्टम भी है।

लिफ्ट को खोजने वाले अधिकारी उस समय चौंक गए जब उन्होंने पाया कि सुरंग की लंबाई फुटबॉल के 14 मैदानों से भी लंबी है। में अभी तक इसका कन्फर्म एग्जिट पॉइंट नहीं मिला है। इसके अलावा अभी किसी तरह के ड्रग की भी बरामदगी नहीं हुई है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बॉर्डर पर पेट्रोल ऑपरेशंस सुपरवाइजर लांस लेनॉयर ने कहा, ‘यह दूसरी सबसे बड़ी सुरंग है। हमने कभी नहीं सोचा था कि वे इतना बड़ा कुछ कर सकते हैं। उन्होंने मुझे चौंका दिया है।’

अधिकारियों ने बताया कि इस सुरंग से राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बॉर्डर वॉल को लेकर प्रतिबंधों का पता चलता है। यह सुरंग जमीन में कई फीट गहरी है और यह ‘गोफर होल्स’ कहे जाने वाली छोटी सुरंगों से कहीं ज्यादा बड़ी है। बुधवार को मिली सुरंग करीब 70 फीट गहरी है। अगस्त में मैक्सिको के लॉ इन्फोर्समेंट ने इसके प्रवेश द्वार का पता लगाया था और अमेरिकी जांचकर्ताओं ने सुरंग को मापकर बताया था कि यह कुल 4,309 फीट (1.31 किलोमीटर) में फैली है। यह करीब 5.5 फीट ऊंची और 2 फीट चौंडी है। जमीन के नीचे इसकी औसत गहराई 70 फीट है। बुधवार को इस सुरंग से मिली जानकारी को सार्वजनिक किया गया। अधिकारियों का कहना है कि सैन डिएगो में सुरंग के एग्जिट पर रेत की बोरियों से रास्ते को भी ब्लॉक किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी मैक्सिकों और अमेरिका के बॉर्डर पर कई सुरंगें मिल चुकी हैं। इन सुरंगों का इस्तेमाल ड्रग माफियाओं द्वारा ड्रग तस्करी के लिए किया जाता है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *