Afroj khwaja:-मोमिनपारा मे चाकूबाजी…एक युवक की हालत गंभीर…

-मोमिनपारा मे चाकूबाजी…एक युवक की हालत गंभीर…
रायपुर। राजधानी के मोमिनपारा मे एक बार फिर चाकूबाजी की घटना में एक शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया। मोमिन पारा में आधी रात क्रिकेट सट्टे के विवाद में चाकूबाजी हुई। नयापारा निवासी शाहनवाज को मोमिनपारा इलाके में बुलाकर चाकू से हमला किया गया।

वारदात के बाद घटना को अंजाम देने वाले सभी चारो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें ये पूरा मामला आजाद चौक थाने का है। बहरहाल पुलिस केस पंजीबद्व कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *