UAE:टैंकर में आग लगने से दो भारतीयों की मौत

दुबई
पनामा-ध्वज वाले में संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास लगने से दो भारतीय नाविकों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। ‘खलीज टाइम्स’ की खबर के अनुसार भूमि व समुद्री परिवहन के संघीय प्राधिकरण ने बताया कि टैंकर में बुधवार शाम आग तब लगी जब वह तट से 21 मील दूर था।

दमकल कर्मियों ने तुंरत उस पर काबू पा लिया था। उसने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है। प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि सूचना मिलने के बाद बचाव एवं आपात प्रतिक्रिया दलों ने चालक दल के सदस्यों को बचाया। समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से कहा कि हादसे के वक्त टैंकर में 12 चालक दल के सदस्य सहित 55 लोग सवार थे। खबर के अनुसार हादसे में दो भारतीयों की मौत हो गई और दो अन्य की हालत गंभीर है। अन्य 10 लापता बताए जा रहे हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *