करॉना: रोका गया क्रूज, हजारों पर्यटक फंसे

सिवितावेकिया (इटली)इटली में गुरुवार को 6 हजार से अधिक पर्यटकों को ले जा रहे एक जहाज पर के दो संदिग्ध मामले सामने आने पर जहाज को रोक दिया गया। इससे हजारों पर्यटक फंस गए हैं। क्रूज पर आने से पहले यह दंपत्ति हॉन्ग-कॉन्ग गया था।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सिवितावेकिया में कोस्टा क्रोसिएरे के जहाज पर बुखार से पीड़ित एक महिला को देखने के लिए तीन डॉक्टर और एक नर्स चढ़े जिसके बाद चीनी जोड़े से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया।

कोस्टा क्रोसिएरे जहाज में करीब 7 हजार लोग सवार थे। मकाउ की एक 54 वर्षीय महिला को पृथक जगह रखा गया है। गौरतलब है कि चीन में फैले करॉना वायरस 170 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग इसकी चपेट में है। यह वायरस अब दुनिया के 17 देशों तक पहुंच चुका है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *