Afroj khwaja:-नगर निगम जोन क्रमांक 08 अंतर्गत बसंत विहार गोगांव में बसंत अग्रवाल नामक व्यक्ति के द्वारा किये जा रहे अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही की गयी।

नगर निगम जोन क्रमांक 08 द्वारा संत कबीरदास वार्ड क्रमांक – 03 अंतर्गत बसंत विहार, गोगांव में मुरूम रोड एवं काले इंटे से पिलिंथ लेबल बनाकर फिर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अवैध प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। जिसको नगर निगम अमले द्वारा किए जा रहे अवैध प्लाटिंग को जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व में आज दिनांक – 30.01.2020 दिन गुरुवार को अवैध प्लाटिंग पर सख्ती से कार्यवाही की गयी

और लगभग 12 से 15 एकड़ जमीन पर की गयी बाउंड्रीवाल को तोड़ा गया। उक्त कार्यवाही के दौरान जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत, कार्यपालन अभियंता श्री राकेश गुप्ता, सहायक अभियंता श्री डी.के.पैकरा,उप-अभियंता श्री अमित सरकार,श्री अजीत सिंह राठौर एवं नगर निवेश टीम, सेंट्रल टीम मौजूद थे। श्री गहलोत ने कहा कि अवैध प्लाटिंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और जरूरत पड़ने पर अवैध प्लाटिंग कर्ताओ पर थाने में एफआईआर दर्ज कराकर सख्ती से कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *