
न्यू जीलैंड ए के कप्तान हामिश रदरफोर्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और हेगले ओवल में भारत ए ने 17वें ओवर तक 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल खाता खोले बिना पविलियन लौटे।
पढ़ें,
20 साल के गिल को इसके बाद कप्तान हनुमा विहारी (51) के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन जोड़कर पारी को संभाला। गिल ने कई आकर्षक शॉट खेले। ऑफ स्पिनर कोल मैकोची (33 रन पर 3 विकेट) ने विहारी को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। विहारी ने मैकोची पर स्वीप शॉट खेला लेकिन गेंद सिली मिड ऑन पर खड़े रचिन रविंद्र के पैर से टकराकर हवा में उछल गई और विकेटकीपर डेन क्लीवर ने आसान कैच लपका।
विहारी ने 79 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके मारे। माइकल रे (54 रन पर चार विकेट) ने इसके बाद गिल को भी पवेलियन की राह दिखाकर भारत ए का स्कोर पांच विकेट पर 183 रन किया। दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 83 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और दो छक्के मारे।
देखें,
इसके बाद भारतीय पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा। न्यू जीलैंड ए ने दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान रदरफोर्ड (28) और रविंद्र (47) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 105 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज विल यंग 26 जबकि अयाज पटेल एक रन बनाकर खेल रहे हैं।
Source: Sports

