फरीद कुरैशी ने जानकारी देते हीवे बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 30 जनवरी 1948 को साम्प्रदायिक ताकतों के हाथों क्रूर हत्या कर दी गई थी। आज हमारे देश में कुछ संगठित गिरोह राष्ट्रीय एकता को विध्वंस करने में जुटें हुये है। इस बलिदान दिवस पर हमें बापू के साम्प्रदायिक एवं सर्वधर्म-समभाव के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है तथा उन तत्वों का पर्दाफाश करना है, जिन्होंने बापू की हत्या की तथा आज भी साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सर्वधर्म-समभाव को निरंतर नष्ट करने का प्रयास कर रहे है।
फरीद कुरैशी ने कहा है कि राष्ट्रपिता का बलिदान दिवस 30 जनवरी कांग्रेस पार्टी द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव तथा सर्वधर्म समभाव के रूप में मनायेंगी।
फरीद कुरैशी ने महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर किया नमन

