Afroj khwaja:-सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद के क्षेत्र क्र. 9 में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की माकपा ने,संजय पराते

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद के क्षेत्र क्र. 9 में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की माकपा ने

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरगुजा जिले के लुण्ड्रा जनपद के क्षेत्र क्र. 9 में बिना किसी आतंक के स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने, जिसमें माकपा राज्य सचिव संजय पराते व सचिवमंडल सदस्य एम के नंदी शामिल थे, ने आज यहां चुनाव आयोग को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

आज यहां जारी एक बयान में माकपा ने बताया है कि यह निर्वाचन क्षेत्र महिला-आरक्षित है और शकुंतला फिरदोसी एक उम्मीदवार है, जिसके द्वारा नकली मतपत्र के साथ मतदाताओं को बड़े पैमाने पर मतदाताओं को पैसे बांटने की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने इन पैसों को जब्त किया है और चुनाव आयोग को मामला आवश्यक कार्यवाही के लिए अग्रेषित भी किया है। इनके विरूद्ध लगभग सभी उम्मीदवारों ने, जिनमें पारो गुप्ता, मीरा पावले, दिप्ती श्रीवास्तव, श्रवन्ती तिवारी आदि शामिल हैं, ने प्रशासन से शिकायत की है कि इस उम्मीदवार के पति हलीम फिरदोसी द्वारा क्षेत्र के बाहर से भाड़े के हथियारबंद गुंडों को लाकर मतदाताओं और उमीदवारों को डराया-धमकाया जा रहा है और उनके शांतिपूर्ण चुनाव प्रचार को भी बाधित किया जा रहा है। माकपा ने राज्य चुनाव अधिकारी को उम्मीदवारों का शिकायती पत्र और मीडिया की कतरनें भी सौंपी है।

माकपा राज्य सचिव संजय पराते ने कहा है कि शकुंतला फिरदोसी के विरुद्ध अन्य लोगों की शिकायतों से स्पष्ट है कि केवल आदर्श चुनाव आचार संहिता का यह गंभीर उल्लंघन भर नहीं है, बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया का फ़र्ज़ीकरण भी हो रहा है। इससे यह भी आशंका हो रही है कि विरोधी पक्ष के मतदाताओं को वोट देने से या उनको स्वतंत्र विवेक से वोट देने से रोकने की कोशिश की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं कर रहा है।

माकपा ने चुनाव आयोग से इस संबंध में त्वरित हस्तक्षेप करने और बिना किसी आतंक के स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *