प्रियंका चोपड़ा की ग्रैमी वाली वाइट ड्रेस इंडियन फैन्स को बिल्कुल हजम नहीं हुई

प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर लगातार छाई हैं और वजह वही है उनकी ग्रैमी अवॉर्ड्स वाली ड्रेस। ‘ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020’ में दुनिया भर के सितारों के बीच जिस हस्ती ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी वह बॉलिवुड कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं। हालांकि, अपनी जिस ड्रेस को लेकर प्रियंका इंटरनेट पर सेंसेशन बनी हुई हैं, कई इंडियन ऑडियंस को यह बिल्कुल पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर कुछ लोग जमकर उनकी इस ड्रेस की आलोचना कर रहे हैं।

नाभि से नीचे तक की नेकलाइन
हालांकि, इससे पहले भी प्रियंका अपनी ड्रेस को लेकर कई बार ट्रोल होती रही हैं। एक बार फिर याद दिला दें कि प्रियंका अपने वाइट गाउन को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे पहनकर वह ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में पहुंची थीं। प्रियंका की इस ड्रेस की नेकलाइन नाभि से नीचे तक नजर आई और शायद उनका यही अंदाज़ हमारे इंडियन ऑडियंस को पसंद न आया।

जेनिफर लोपेज से तुलना
वैसे, बता दें कि जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आनी शुरू हुई, लोग उनके इस स्टाइल की तुलना हॉलिवुड ऐक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज से करने लगे, जो साल 2020 में आयोजित ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान कुछ ऐसी ही ड्रेस में नजर आई थीं। जेनिफर का वह ग्रीन गाउन भी नाभि से नीचे तक के कट वाला था, जिसकी उस वक्त खूब चर्चा रही थी।

जेनिफर जैसी प्रियंका की इस ड्रेस पर सोशल मीडिया पर कॉमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। हांलांकि, कुछ लोगों को उनकी यह ड्रेस खास लगी और ‘उनकी बॉडी उनकी चॉइस’ जैसी बातें कही तो कई लोगों ने जमकर आलोचना कर डाली। नीचे देखिए, लोगों ने उनकी इस ड्रेस को देखकर कैसे-कैसे कॉमेंट्स कर डाले। लोगों को उनकी यह डीप नेकलाइन बिल्कुल नहीं भाई।

पहुंचे थे जोनस ब्रदर्स

इस इवेंट में निक जोनस और प्रियंका को अलाना केविन जोनस और डेनियल और जो जोनस व उनकी पत्नी सोफी टर्नर भी पहुंची थीं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पूरी फैमिली के साथ वाली तस्वीर भी शेयर की है। लोगों ने इस तस्वीर पर भी कई कॉमेट किए। एक यूज़र ने निक के भाई की वाइफ से तुलना करते हुए कहा कि अमेरिका वालों ने भी आपसे अच्छे कपड़े पहने हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *