
मैदान में फुटबॉल के साथ डटे जवान
रीसेंट टीजर पोस्टर काफी उत्सुकता पैदा करने वाला है। इसमें कीचड़ से भरे मैदान में हाफ पैंट्स पहने कुछ प्लेयर्स फुटबॉल के साथ नजर आ रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि इसमें किसी का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन पोस्टर में जो मेसेज छिपा है वह खेल के लिए डेडिकेशन की तरफ इशारा जरूर कर रहा है।
फुटबॉल कोच की कहानी
फिल्म मैदान भारतीय फुटबॉल के गोल्डन इयर्स की एक अनकही कहानी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन फिल्म में फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में होंगे।
कौन थे सैयद अब्दुल रहीम
बताया जाता है कि सैयद अब्दुल रहीम 1950 से 1963 तक इंडियन नैशनल फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर रहे हैं। 1963 में उनका निधन हो गया था। रहीम के नेतृत्व में भारतीय फुटबाल टीम 1956 के ओलिंपिक्स में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
नवंबर में होगी रिलीज
फिल्म ‘मैदान’ को बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणावा जॉय सेनगुप्ता प्रड्यूस कर रहे हैं जबकि इसका डायरेक्शन ‘बधाई हो’ फेम डायरेक्टर अमित रविंद्रनाथ शर्मा कर रहे हैं। फिल्म मे पहले कीर्ति सुरेश थीं रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी जगह अब प्रिया मणि राज ने ले ली है। मूवी 27 नवंबर 2020 को रिलीज होगी।
Source: Bollywood

