ISL: बलवंत ने गोल से एटीके को शीर्ष पर पहुंचाया

कोलकाताआखिरी पांच मिनट के खेल के लिए मैदान पर उतरे स्थानापन्न खिलाड़ी (सुपर सब) बलवंत सिंह के गोल की मदद से दो बार की चैंपियन एटीके ने इंडियन सुपर लीग () के रोमांचक मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी को 1-0 से हराया। रविवार को यहां खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने निर्धारित 90 मिनट तक दर्जनों बार प्रयास किए लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली।

स्टॉप टाइम के अंतिम मिनट (90+4 मिनट) में बलवंत सिंह ने हेडर से गोलकर टीम की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ ही एटीके की टीम तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई और उसके 27 अंक हो गए हैं।

पढ़ें,

एफसी गोवा के भी इतने ही अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर ने एटीके को पहले स्थान पर पहुंचा दिया है।

दुर्भाग्य ने फिर नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड एफसी का साथ नहीं छोड़ा और गोल न खाने के तमाम प्रयासों के बावजूद वह सत्र की पांचवीं हार को मजबूर हुई। यह टीम 11 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *