हैरी और मेगन को मनाने में जुटे वरिष्ट सदस्य?

लंदन
ब्रिटेन के शाही घराने में जारी घमासान रॉयल कपल प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के शाही पद छोड़ने के साथ खत्म होता नजर आ रहा था। अब संडे टाइम्स में छपी खबरे के अनुसार, शाही घराने के सदस्य हैरी और मेगन को मनाने की तैयारी में जुटे हैं। वरिष्ठ सदस्य हैरी और मेगन को शाही दायित्वों को निभाए बिना ब्रिटेन लौटने के लिए तैयार करने की कोशिश कर सकते हैं। हैरी और मेगन ने घर के बाहर पपराजी की भीड़ को लेकर नाराजगी जताई थी। मेगन रविवार को अपने बेटे चार्ल्स और दो पालतू कुत्तों के साथ टहल रही थीं जब कुछ पपराजी ने उनकी तस्वीरें खींची थी।

रॉयल फैमिली के वरिष्ठ सदस्य हैरी-मेगन से करेंगे बात
रॉयल फैमिली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स के साथ संपर्क कर सकते हैं। शाही परिवार के सदस्य हैरी मेगन को यह आश्वासन देंगे की शाही पद छोड़ने के बाद भी वह पूरा वक्त ब्रिटेन में बिता सकते हैं। ब्रिटेन में रहने के लिए अब उन्हें आधिकारिक तौर पर शाही दायित्वों को पूरा करने की जरूरत नहीं है।

प्रिंस हैरी और मेगन के लिए चिंतित है राजघराना
शाही महल से जुड़े एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि पैलेस ससेक्स को लेकर काफी चिंतित है। सूत्र के अनुसार, ‘वो दोनों (हैरी और मेगन) परिवार के बाहर काफी मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं। पैलेस इसके लिए भी तैयारी कर रहा है कि एक रोज अचानक ही दंपती वापस लौट आए और रहने के लिए अनुमति मांगे।’

फोटोग्राफर्स के लिए जारी की है चेतावनी
ड्यूक और डचेड ने लगातार पीछा कर रहे फोटोग्राफर्स से परेशान होकर चेतावनी जारी की है। दंपती का कहना है कि उनके घर के अंदर की तस्वीरें खींचने के लिए बड़ी संख्या में फोटोग्राफर जुटे हैं। फोटोग्राफर्स इसके लिए लंबी दूरी वाले लेंस का प्रयोग कर रहे हैं। दंपती के वकील ने भी दावा किया है कि बिना अनुमति के उनकी तस्वीरें ली गई हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *