
कश्मीरी अलगाववादी प्रदर्शनकारी पहुंचे
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता अदपा प्रसाद ने दावा किया कि कम से कम दो पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी व्यक्ति सीएए विरोधी प्रदर्शन के मुख्य आयोजकों में शामिल थे। पिछले साल दिसंबर में भारत में व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच सीएए लागू हो गया। प्रसाद ने बताया, ‘वाशिंगटन डीसी में कश्मीरी अलगाववादी प्रदर्शन के समन्वयक रह चुके पाकिस्तानी-अमेरिकी कार्यकर्ता दरख्शां राजा और पाकिस्तान-अमेरिकी मुस्लिम कार्यकर्ता खुदाई तनवीर यहां सीएए के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित करने वालों में शामिल थे।’
पाकिस्तानी और खालिस्तान समर्थकों के घुसने का दावा
प्रसाद और उनकी टीम ने सीएए विरोधी प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इस प्रदर्शन में 500 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी ने हिस्सा लिया। प्रसाद ने दावा किया कि इनमें से एक पोस्टर में उर्दू में लिखा था, ‘हंस के लिया है पाकिस्तान, लड़ के लेंगे हिंदुस्तान।’
खालिस्तान समर्थकों के घुसने का भी शक
सीएए विरोधी प्रदर्श के आयोजककर्ता ने कहा कि यह बहुत बुरी बात है कि आईएसआई समर्थित और पाकिस्तान समर्थित तत्व इस प्रदर्शन का इस्तेमाल अपने अजेंडे के लिए कर रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि इस प्रदर्शन का इस्तेमाल लोग भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा ‘खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता अर्जुन सेठी भी सीएए विरोध रैली के आयोजकों में से एक था।’
Source: International

