महिला हॉकी: भारतीय टीम पर भारी न्यू जीलैंड, 2-1 से हराया

ऑकलैंडभारतीय को न्यू जीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में सोमवार को यहां 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने दौरे के पहले मैच में 4-0 से जीत दर्ज की थी। न्यू जीलैंड ने आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वॉर्टर के शुरू में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे मेगान हल ने तीसरे मिनट में गोल में बदला।

युवा सलीमा टेटे ने पहले क्वॉर्टर के आखिरी क्षणों में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को बराबरी दिलायी। दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला लेकिन कोई भी टीम इस दौरान गोल नहीं कर पायी।

आखिरी 15 मिनट में रक्षापंक्ति की ढिलायी भारत को भारी पड़ी। न्यू जीलैंड को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे मेगान हल ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। भारत और न्यू जीलैंड के बीच तीसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *