गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा नेता शोएब ने रक्तदान महादान का किया आयोजन
रायपुर। युवा नेता शोएब ढेबर ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर रक्तदान का आयोजन राजधानी के तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में किया। इस कार्यक्रम में राजधानी के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने भी रक्तदान किया। युवा नेता शोएब ने रक्तदान महादान कार्यक्रम के जरिए अपील की है कि लोग ज्यादा से ज्यादा रक्त दान करें जिससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। महापौर ढेबर ने कहा कि इस तरह के आयोजन जिससे समाज के अन्य बंधुओ को मदद मिल सके, का आयोजन युवाओं द्वारा करवाना सराहनीय है, आने वाले समय मे नगर निगम के बैनर तले पूरे रायपुर में ऐसे अनेक आयोजन करवाये जायँगे जिससे लोगो के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ शिक्षा, स्वच्छ्ता को लेकर भी बड़े कदम उठाए जाएंगे। शोएब ने कहा कि वे निरंतर अपने युवा मित्रो के साथ इस प्रकार के सामाजिक मुद्दों पर काम करने के लिए तत्पर रहते है साथ ही पूरे प्रदेश में इसके लिए मुहिम चलाकर अन्य युवाओ को भी सामने आकर समाज के प्रति जागरूकता लाने का काम किया जाएगा।

