गणतंत्र दिवस: सचिन से सानिया तक ने यूं दी बधाई

नई दिल्लीदेश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर #RepublicDay2020 नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। लाखों लोग इस अवसर पर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इस क्रम में स्पोर्ट्स स्टार्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इनमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर, वीरेंदर सहवाग से लेकर मोहम्मद शमी, सानिया मिर्जा और पहलवान सुशील कुमार तक शामिल हैं।
आइए जानें, किस स्पोर्ट्स स्टार्स ने इस खास दिन पर क्या लिखा है..

हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दी बधाईमास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ट्वीट करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा- आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकानाएं। जय हिंद!

सहवाग ने लिखी कवितापूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग ने इस मौके पर एक कविता शेयर की। उन्होंने लिखा- कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है। हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

भारत और इसके स्वतंत्रता सेनानियों की जयपूर्व दिग्गज क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया- इस गणतंत्र दिवस पर भारत की जय और इसके स्वतंत्रता सेनानियों की जय हो। आपको #RepublicDayIndia की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिन्द !

शमी ने लिखा- आप भाग्यशाली हैं, जो भारत में पैदा हुएन्यू जीलैंड में सीरीज खेल रहे मोहम्मद शमी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा- गर्व करिए कि आप भारतीय हैं, क्योंकि वह भाग्यशाली हैं, जो इस महान देश में पैदा हुए। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

भारत हमेशा समृद्ध रहे
यह मत पूछिए कि इस देश ने आपके लिए क्या किया? यह पूछिए कि आप इस देश के लिए क्या कर सकते हैं… भारत सदैव समृद्ध रहे। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पठान ने न्यू जीलैंड से किया ट्वीटभारत बनाम न्यू जीलैंड टी-20 इंटरनैशनल सीरीज की कॉमेंट्री टीम में शामिल पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने न्यू जीलैंड से ट्वीट किया- यहां न्यू जीलैंड से आप सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई।

पुजारा ने तिरंगे की तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैन्स को इस खास दिन की शुभकामनाएं दीं।

सुशील कुमार ने आर्मी के जवानों के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,जय हिन्द!

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने तिरंगा के साथ लिखा- आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *