'मलंग': आदित्य और दिशा के इस विडियो पर टिक जाएंगी नजरें

फिल्म ‘मलंग’ का ट्रेलर आने के बाद लोग सिल्वर स्क्रीन पर और की केमिस्ट्री देखने के लिए बेसब्र हो रहे हैं। फिलहाल दोनों स्टार इस समय फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट पर के विडियो सहित कुछ और विडियो वायरल हो रहे हैं। इन विडियोज को देखने के बाद आपके दिन बन जाएगा।

विडियो में दिखा सिजलिंग अवतार
फिल्म ‘मलंग’ के सेट पर जो विडियो सामने आया है, उस देखकर लगा रहा है कि आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी फिल्म के पोस्टर के लिए शॉट दे रहे हैं। इस विडियो में दोनों ऐक्टर्स आपके दिल की धड़कने बढ़ा देंगे। वहीं, कुछ और विडियो में फिल्म के स्टार्स मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में दिशा की खूबसूरती
इन विडियोज के अलावा आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दिशा काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

पहली बार साथ काम कर रहे आदित्य और दिशा
डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग’ में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी के अलावा कुणाल खेमू और अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दोनों आदित्य और दिशा एक साथ काम करते नजर आएंगे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *