बेजॉस के तलाक के पीछे क्राउन प्रिंस का हाथ?

नई दिल्ली/ न्यू यॉर्कएमेजॉन के सीईओ जेफ बेजॉस के फोन हैक के खुलासे के बाद से सनसनीखेज जानकारियां सामने आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बेजॉस की उनकी पत्नी से दुनिया के सबसे महंगे तलाक के पीछे भी तो कहीं सऊदी क्राउन प्रिंस का ही हाथ तो नहीं था। एक अखबार ने दावा किया था कि एमेजॉन के मालिक का फोन हैक करने के पीछे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस बिन सलमान थे।

बेजॉस का ट्वीट, खशोगी की हत्या के पीछे क्राउन प्रिंस
इस बीच बेजॉस ने अक्टूबर 2019 की एक फोटो ट्वीट की है। इसमें वे सऊदी पत्रकार की बरसी पर हुई एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल नजर आ रहे हैं। बेजॉस की फोन हैकिंग में सऊदी प्रिंस का हाथ होने की खबरों के बीच यह उनकी पहली प्रतिक्रिया है। बेजॉस ने ट्वीट किया कि खशोगी की हत्या में सऊदी प्रिंस का हाथ था।

पढ़ें :

बेजॉस की पत्नी को भी गए थे गर्लफ्रेंड के मेसेज
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हैकिंग के बाद बेजॉस की कुछ निजी जानकारी अमेरिकी टैबलॉयड नैशनल इंक्वॉयरर को भेजी गईं। इस अखबार ने बेजॉस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेंस सांचेज के प्राइवेट मेसेज लीक किए। इससे एक महीने पहले ही जेफ और उनकी पत्नी मैकेंजी बेजोस ने ऐलान किया था कि वे अपने 25 साल के रिश्ते को तोड़ रहे हैं।


ऐमजॉन फाउंडर का तलाक दुनिया का सबसे महंगा तलाक

बेजॉस ने अपनी पत्नी से दुनिया का सबसे महंगा तलाक लिया। ये तलाक 2.75 लाख करोड़ में हुआ। विशेषज्ञ तलाक और प्राइवेट मेसेज लीक होने के मामलों में समानता देख रहे हैं। माना जा रहा है कि बेजॉस के सांचेज संग अंतरंग मेसेज बेजॉस की पत्नी को भी भेजे गए हों, जो तलाक का मुख्य आधार बना हो।

4 अप्रैल 2018 को हुई थी बेजॉस-क्राउन प्रिंस की मुलाकात
बता दें कि लास एंजेलिस में प्रिंस और बेजॉस के बीच 4 अप्रैल 2018 को मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर किया। इसके बाद बेजॉस को क्राउन प्रिंस का वॉट्सऐप मेसेज मिला, जिसमें एक विडियो लिंक था। माना जा रहा है कि उस विडियो लिंक में एक मालवेयर था जिससे बेजॉस का फोन हैक हो गया। इसके बाद से कई बड़ी घटनाएं हुईं। पांच महीने बाद 2 अक्टूबर 2018 को सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या हुई। खशोगी बेजोस के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट से जुड़े थे। नवंबर 2018 में प्रिंस ने बेजोस को वॉट्सऐप मैसेज किया था, जिसमें मीम्स से संकेत देने की कोशिश की थी कि सबकुछ उनका ही किया धरा है।


इटली की फर्म पर है हैकिंग का शक

बेजॉस के फोन में हैकिंग का पता लगाने वाली एफटीआई कंसल्टिंग की रिपोर्ट में अंदेशा जताया गया है कि इस तरह की हैकिंग दो ही समूह कर सकते हैं। इनमें से एक इटली के मिलान से जुड़ा हैकिंग ग्रुप है, जिसमें प्रिंस सलमान के करीबी की 20% हिस्सेदारी है। एफटीआई ने स्क्रीनशॉट भी जारी किया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *