
ह्यूस्टन लैब में हैं कूकीज
इन कूकीज को फिलहाल निजी बेकिंग पाउच में पैक किया गया है और इसे स्पेस फ्लाइट कंटेनर में ही रखा गया है। कूकीज को ह्यूसटन में ही एक फ्रोजन लैब में स्पेसएक्स कैप्सूल के तौर पर रखा गया है। पहली बार अंतरिक्ष में कच्चे सामान से खाने की ऐसी कोई चीज बनाई गई है। ओवन बनानेवालों का विचार था कि बेकिंग में सामान्य से काफी अधिक वक्त लगेगा, लेकिन असल में ऐसा नहीं हुआ।
अंतरिक्ष के लिए बनाया गया था खास ओवन
नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के पास ही स्थित नैनोरैक्स ने स्पेस में कूकीज बनाने के लिए खास ओवन तैयार किया था। पिछले साल नवंबर में आकार में छोटे ओवन स्पेस को तैयार किया गया था। 5 फ्रोजन रॉ कूकीज भी भी अंतरिक्ष में मौजूद हैं।
इटली की अंतरिक्ष यात्री ने की बेकिंग
इटली की अतंरिक्ष यात्री लूसा परमितानो ने दिसंबर में बेकिंग का काम किया था। उन्होंने एक के बाद एक कुल पांच कूकीज बेक किए। पहला कूकीज तैयार करने में 25 मिनट का वक्त लगा था और इसे 300 फरेनहाइट पर बेक किया गया, लेकिन नतीजा कुछ ठीक नहीं आया। इसके बाद दूसरी कूकीज तैयार करने में इससे दोगुना समय लिया गया, लेकिन रिजल्ट मन लायक नहीं रहा।
बढ़िया कूकीज बनने में लगा 2 घंटे का वक्त
चौथी कूकीज को बेक करने के लिए लूसा ने दो घंटे का वक्त लिया और नतीजे बिल्कुल मन लायक ही मिले। हालांकि, लूसा का कहना है कि मैं निश्चित तौर पर नहीं कह सकती हूं कि इसका स्वाद कैसा होगा, लेकिन यह कूकीज की तरह नहीं लग रहा।
Source: International

