Afroj khwaja:-अपहरणकांड सुलझाकर पुलिसकर्मियों ने मापदंड स्थापित किया – डी.जी.पी. अवस्थी,द्वारा सम्मानित होते पुलिस कर्मचारी

रायपुर। पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने प्रवीण सोमानी अपहरणकांड सफलतापूर्वक सुलझाने पर रायपुर आईजी आनंद छावड़ा और एसएसपी आरिफ शेख समेत 67 पुलिसकर्मियों को इन्द्रधनुष सम्मान से सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस अपहरण कांड को बहुत ही प्रोफेशनल तरीके से सुलझाया है। श्री अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस सफलता के लिए पुलिस जवानों को सम्मानित किया जाना हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है। उनके द्वारा सम्मान किये जाने से पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जिस तरह से पुलिस की टीम काम कर रही थी उससे मुझे विश्वास था कि हम केस को जल्द सुलझा लेंगे। आज देशभर में छत्तीसगढ़ पुलिस की चर्चा हो रही है। आपकी टीमवर्क वा अनुभव ने छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम ऊंचा किया है। आप लोगों ने स्वयं अपने लिए नया मापदण्ड स्थापित किया है। इसलिए अन्य प्रकरणों में भी ऐसा ही कार्य करें। श्री अवस्थी ने कहा कि रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने बहुत ही अच्छे तरीके से नेतृत्व कर केस को सुलझया। इसीका नतीजा है कि प्रदेश के बाहर से भी छत्तीसगढ़ पुलिस को बधाई मिल रही है। रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि हौसला अफजाई से हमेशा मनोबल बढ़ता है। इंद्रधनुष सम्मान से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा है। इस अवसर पर ईओडब्ल्यू एसपी सदानंद कुमार, एआईजी राजेश अग्रवाल समेत अन्य पुलिस अधिकारी और राजिक खान, संतोष सिंग, अजय सिंग, इरफ़ान खान, मो.कय्यूम, प्रदीप पटेल, विजय पटेल, सरफराज चिश्ती,सारिका देवांगन वा अन्य
कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *