बृजमोहन संग मिशन विजय पर निकले सुनील,रायपुर दक्षिण विधानसभा में किया सघन जनसंपर्क

[17/04, 10:24 p.m.] Afroj Khwaja: रायपुर/17/04/2019/ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर से सात बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल के गढ़ रायपुर दक्षिण विधानसभा में वातावरण पूरी तरह से मोदी मय नजर आ रहा है। नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए युवाओं में उत्साह देखते बन रहा है। कुछ युवाओं ने तो अपने शरीर को ही भाजपा रंग में रंग डाला है और लिखवा लिया है “कहो दिल से – नमो फिर से”। कोई मोदी मुखौटा पहन कर घूम रहा,कोई अपनी पीठ पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल फूल बनाकर प्रचार कर रहा है। यह प्रेम है,एक जुनून है अपने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए। यह नजारा जयपुर दक्षिण विधानसभा में हुए सुनील सोनी के जनसंपर्क के दौरान देखने को मिला।
रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी आज बृजमोहन अग्रवाल के साथ चुनावी रथ में इस विधानसभा में जनसंपर्क करने निकले थे।उन्होंने जनसंपर्क यात्रा कुशालपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर चौक से प्रारंभ की पश्चात बाजार चौक आदिवासी कॉलोनी तिरंगा चौक, पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक वे चंगोराभाठा के बाजार चौक से अयोध्या नगर श्री राम नगर शिवनगर, भाटा गांव के बाजार चौक, बजरंग चौक, मठपुरैना के शीतला मंदिर चौक,चौरसिया कॉलोनी होते हुए संतोषी नगर बाजार चौक, शिवाजी चौक, श्री राम चौक, दुर्गा पारा, टिकरापारा के हरदेव लाला मंदिर चौक, नंदी चौक, अमृत चौक, श्री राम चौक, भगत सिंह चौक, आदर्श चौक, मठ पारा के गभरा पारा, महामाया मंदिर वार्ड के बजरंग चौक, दूधाधारी मंदिर चौक, कुकरी पारा, गजराज चौक,पुरानी बस्ती के गोवर्धन चौक, कायस्थ पारा,टुरी हटरी, लोहार चौक, ब्राह्मण पारा के लीली चौक अवधिया पारा,
सत्यनारायण मंदिर चौक तक जनसंपर्क कर चुके थे। भोई पारा,लाखे नगर के साईं मंदिर चौक, हनुमान नगर,अश्वनी नगर, सिविल लाइन के कटोरा तालाब चौक,कक्कड़ चौक, सतबहानिया पारा, श्याम नगर के बड झाड़ चौक,ईसाई पारा, गोकुल अपार्टमेंट, मदर टेरेसा वार्ड, अरविंद दीक्षित वार्ड के गोवर्धन चौक, रावण पुतला चौक, डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड के आदर्श नगर,दुर्गा नगर, पचपेड़ी नाका व सर्वोदय नगर,शिव नगर,धरम नगर के बाद सिद्दार्थ चौक में समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *