मंदिर हसौद में जो अवैध रूप से टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है जो आरंग विधानसभा के समस्त जनता एवं व्यापारी के लिए भविष्य में काफी घातक होंगे , मंदिर हसौद टोल नाका के खुले जाने से आम जनता को लगभग 30% से 40% की महंगाई का सामना करना पड़ेगा भविष्य में आप सभी को व्यापार-व्यवसाय के लिए आने वाले उद्योग धंधे के लिए काफी ही परेशानियों का सामना करना पड़ेगा मैं आप सभी से विनम्रता पूर्वक इस मुहिम पर आप सभी साथियों का सहयोग चाहता हूं कि आप हम सब मिलकर। मैं भी हूं टोल मंदिर हसौद के विरोध में सहभागी बनकर आरंग विधानसभा को बचाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें ।यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से गैर दलीय है जो कि अभी आचार संहिता प्रभाव सील है जिसके लिए रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष आज परमिशन के लिए आवेदन किए हैं । संभवत परमिशन मिलने की पूरी उम्मीद है।पदयात्रा के लिए 22 तारीख 11:00 बजे से मंदिर हसौद से रायपुर की ओर प्रस्थान करेंगे जिसमें भारत माता की झंडा लेकर के पूरी शांति व्यवस्था के साथ नियमानुसार आप हम सब जिम्मेदार जागरूक नागरिक मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।जिसके लिए आप सबकी सहभागिता के लिए मैं आप सभी से प्रार्थना करता हूं कि आप सब लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इकट्ठा होकर के इस गंभीर समस्या को शासन प्रशासन को अवगत कराने के लिए आप सब लोग भारी से भारी संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया
टोलप्लाज़ा के विरोध में पद यात्रा के लिये निर्वाचन आयोग के पास अनुमति के लिये लगाई अर्जी।

