थाइलैंड ओपन: श्रीकांत और समीर पहले ही दौर में हारे

बैंकॉकभारत के किदाम्बी श्रीकांत और समीर वर्मा थाइलैंड मास्टर्स बैडमिंटन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए। वर्मा को महज 39 मिनट तक चले मैच में मलयेशिया के ली जि जिया ने 21-16, 21-15 से हराया। पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत को इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो ने 12-21, 21-14, 21-12 से शिकस्त दी।

यह इस सत्र में लगातार तीसरी बार श्रीकांत की पहले दौर में हार थी। उम्मीद थी कि श्रीकांत यहां कुछ कमाल कर सकेंगे और अपने फॉर्म में लौटेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। साइना नेहवाल और एच एस प्रणॉय के मुकाबले दिन में होंगे। बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म भी बहुत अच्छी नहीं चल रही है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *