
सचिन ने मंगलवार को एक विडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कांबली को चुनौती दी है कि उनके गाने ‘क्रिकेट वाली बीट’ का रैप वर्जन गाकर दिखाएं। यही नहीं, सचिन ने इसके लिए कांबली को एक सप्ताह का समय भी दिया।
दरअसल, विडियो में सचिन कांबली से अपने गाने के बारे में जानना चाह रहे थे। जवाब में कांबली ने कहा कि गाना याद है। फिर सचिन कहते हैं, ‘मिस्टर कांबली मैं तुम्हें अपने क्रिकेट वाली बीट गाने को रैप करने का चैलेंज देता हूं। इसके लिए आपके पास एक सप्ताह का समय है। यानी 28 जनवरी तक आपको इसे सुनाना होगा।’
इसके बाद कांबली रैप के अंदाज में डांस करते भी दिखाई देते हैं। अब देखने वाली यह है कि कांबली इस चुनौती को पूरा कर पाते हैं या नहीं। आपको बता दें कि ‘क्रिकेट वाली बीट’ विडियो में सचिन के साथ मशहूर गायक सोनू निगम भी परफॉर्म करते दिखाई दिए थे।
Source: Sports

