'बाल बहादुरों' को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

नई दिल्ली
राष्ट्रपति ने बुधवार को ‘बाल वीरों’ को से सम्मानित किया। इस साल भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीडब्ल्यू) ने असाधारण बहादुरी के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए कुल 26 बच्चों को चुना गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में इन बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

आपको बता दें कि ये 26 जनवरी को होने वाली परेड में भी शामिल होंगे। इन पुरस्कारों में नवाचार, शैक्षिक, खेल, कला और संस्‍कृति, समाज सेवा और बहादुरी श्रेणी के तहत राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार (जिसे अब‍ बाल शक्ति पुरस्‍कार का नाम दिया गया है) के लिए एक संयुक्‍त पुरस्‍कार भी शामिल है। इस वर्ष बाल शक्ति पुरस्‍कार के लिए कुल 783 आवेदन प्राप्‍त हुए थे।

पुरस्‍कार विजेताओं के नामों को महिला बाल कल्‍याण मंत्री मेनका संजय गांधी की अध्‍यक्षता में राष्‍ट्रीय चयन समिति द्वारा अंतिम रूप दिया गया है। पुरस्कार पाने वाले हर बच्चे को एक लाख दस हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *