बगदाद में फिर US दूतावास पर हमला

बगदाद
इराक की राजधानी में उच्च सुरक्षा क्षेत्र ‘ग्रीन जोन’ स्थित अमेरिकी दूतावास के पास तीन रॉकेट आकर गिरे हैं। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इसमें किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

रॉकेट गिरते ही क्षेत्र में जोर-जोर से सायरन बजने लगे। अमेरिका ने हाल के महीनों में ‘ग्रीन जोन’ में हुए ऐसे ही हमलों के लिए समर्थित अर्धसैनिक समूहों को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन इन हमलों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली। बता दें कि जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद ही ईरान-अमेरिका के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं। ईरान ने कुछ दिन पहले इराक में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर 20 से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *