
खुद लिया है ‘पंगा’‘पंगा’ के टाइटल ट्रैक ‘मन की जो सुने है वही चंगा, लेले लेले पंगा’ पर कंगना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का भी यह फंडा है। मैं केवल अपने दिल की सुनती हूं कि क्या सही है। मैंने कम उम्र में घर छोड़ दिया था और मुझ पर हुक्म चलाने वाला कोई नहीं रहा। मैंने 17 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था और तभी से में पंगा ले रही हूं। हो सकता है कि मेरी हरकतें बचपने वाली रही हों लेकिन फिर भी मैंने अपने मन के कहे को माना।’
घर छोड़ना था बड़ा फैसलाकंगना अपने फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेती हैं और घर छोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा, ‘घर छोड़ना मेरी जिंदगी का एक बड़ा फैसला था। मुझे लगा भी था कि अगर सफल नहीं हुई तो क्या होगा लेकिन फिर मेरे मन ने कहा कि जो भी होगा मैं खुद ही अकेले उससे निपट लूंगी। इसके लिए मेरे पैरंट्स साथ नहीं होंगे तो वापस जाने का कोई मौका ही नहीं था। ऐसा नहीं है कि वापस जाने पर मेरे पैरंट्स मुझसे कुछ कहते लेकिन मुझे अपना 100 पर्सेंट देना था।’
‘भूखे पेट सोई हूं मैं’
अपने स्ट्रगल के बारे में कंगना ने कहा, ‘मैंने बहुत कठिन दिन देखे हैं। मैं भूखे पेट सोई हूं। मेरे पैरंट्स मुझे हर सुख-सुविधा दे सकते थे लेकिन मैं वापस नहीं गई। मुझे लगा मेरा वापस जाना गलत होगा। मैंने अपना रास्ता चुना और उस पर टिकी रही।’
बता दें कि अश्विनी अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनीं फिल्म ‘पंगा’ आने वाली 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कंगना के साथ , और मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
(मधुरीता मुखर्जी से हुई बातचीत पर आधारित)
Source: Bollywood

