
136 नए मामलों की पुष्टि की प्रशासन ने
इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हॉन्ग कॉन्ग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने मृतकों के संबंध में जानकारी दिए बिना बताया कि वुहान में सप्ताहांत में इसके करीब 136 नए मामले सामने आए हैं।
पढ़ें :
वुहान में 170 लोगों का इलाज जारी
पेइचिंग के डेक्सिंग जिले में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वुहान गए दो लोगों का विषाणु से जुड़े न्यूमोनिया का इलाज किया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। शहर के स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि चीन में करीब 201 लोग इसकी चपेट में आए हैं। वुहान में 170 लोगों का अब भी इलाज जारी है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर है।
भारत सरकार ने जारी की अडवाइजरी
भारत ने चीन के वुहान में निमोनिया के नये प्रकार के प्रकोप के चलते चीन जाने वाले अपने नागरिकों के लिए शुक्रवार को एक परामर्श जारी किया था। वुहान में करीब 500 भारतीय मेडिकल छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। भारत की ओर से जारी यात्रा परामर्श में कहा गया, ‘चीन में नए कोरोनावायरस के संक्रमण का पता चला है। 11 जनवरी, 2020 तक 41 मामलों के सामने आने की पुष्टि हुई है।’
Source: International

