कैंजस सिटीः मिसौरी में गोलीबारी में दो की मौत


अमेरिका में मिसौरी राज्य के कैंजस सिटी में में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों के घायल होने की सूचना है। कंसास सिटी पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रविवार की मध्य रात्रि से ठीक पहले इस घटना के बारे में जानकारी मिली थी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पार्किंग स्थल पर एक महिला समेत दो लोग मृत पाए गए हैं।

पुलिस का मानना है कि मारे गए लोगों में से एक गोलीबारी करने वाला है। प्रवक्ता ने बताया कि शूटर ने एक बार में प्रवेश करने का इंतजार कर रहे लोगों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के उद्देश्य का तत्काल पता नहीं चल सका है। गोलीबारी करने वाले शख्स को सशस्त्र सुरक्षा गार्ड ने मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 15 घायल लोगों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *